Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन 30 सितंबर बुधवार को

कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन 30 सितंबर बुधवार को
राजनीति
29-Sep-26
राजीव भवन से प्रारंभ होगी रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों का सौपेंगे ज्ञापन

छिन्दवाड़ा

जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा 30 सितम्बर 2026 बुधवार को जिला मुख्यालय पर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। चुनाव आयोग से साठगांठ कर एसआईआर के नाम पर वोट चोरी कर सत्ता में काबिज भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग करेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से निर्वाचन आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों और एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों पर सर्वाजनिक रूप से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन से दोपहर 12 बजे राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होने का आग्रह किया है। राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय से रैली मुख्य मार्ग से होते हुए सिटी कोतवाली, अनगढ़ हनुमान मंदिर, महात्मा गांधी चौक, इंदिरा तिराह से संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां कांग्रेसजन अपनी मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।

कांग्रेस आंदोलन व प्रदर्शन के माध्यम से 14 आपत्तियों का विषय, आधार, रिकॉर्ड और अंतिम निर्णय सार्वजनिक किए जाने की मांग करेगी। एसआईआर का विधानसभा एवं बूथवार डेटा तथा नाम हटाने-जोड़ने के कारण जारी करने, वास्तविक मतदाताओं को आपत्ति, अपील व पात्र होने पर नाम पुनः जुड़वाने का अवसर देने, गंभीर अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच व दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई, निर्वाचन आयोग अपनी निर्णय प्रक्रिया और कार्यप्रणाली पर दस्तावेजों के साथ सार्वजनिक स्पष्टीकरण दे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!