Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों को नवरात्रि की दी हार्दिक शुभकामनाएं

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों को नवरात्रि की दी हार्दिक शुभकामनाएं
राजनीति
10-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के निवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। सांसद बंटी विवेक साहू ने नवरात्रि पर दिए गए अपने शुभकामना संदेष मेें कहा है कि आप सभी को आनंद, शांति और समृद्धि से भरी नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा है कि माता रानी का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, शांति, साधना और समृद्धि का संचार करे। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की है कि माँ के दरबार में आप सभी की अर्जी लग जाए, मन की हर मुराद पूरी हो जाए, जीवन में खुशियों की बहार आए, माँ दुर्गा हर कदम पर आपका साथ निभाए। माँ की कृपा से आपकी हर रात खुशहाल और हर दिन मंगलमय हो। उन्होंने कहा है कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो। माँ दुर्गा आपके विवेक का पोषण करें और आपके जीवन में सकारात्मकता लाए। देवी के नौ रूप आपके जीवन में नौ नई खुशियाँ लेकर आएं।

Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!