सांसद ने लोहांगी में किया 24 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
स्वास्थ्य
10-Oct-26
शिविर में 302 मरीजों का उपचार, 02 गंभीर मरीजों को किया गया रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट
सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्षन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा सांवरी मंडल 2 की ग्राम पंचायत लोहांगी में 24 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 302 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 159 महिलाओं व बालिकाआंे और 143 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 02 गंभीर मरीज को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने लोहांगी में 24 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी नेे प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश के गरीब कल्याण जन कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं और आज उन्हीं की योजनाओं से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक महाशक्ति बनकर उभर कर आ रहा हैै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, हमारे जिले के दूर दराज क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले उनकी बड़ी बीमारियों का इलाज अच्छे अस्पताल में हो सके इस उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजनाओं के साथ हमारी सरकार छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के विकास को लेकर संकल्पित है।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव की सरकार में भी स्वास्थ्य को लेकर अच्छे काम हो रहे हैं। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। शिविर के दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखन डोंगरे, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह बट्टी, कैलाश घाघरे, जनपद सदस्य चौतलाल धुर्वे, सरपंच नरेंद्र बुआड़े, भाजपा के वरिष्ठ नेता रिज़वान कुरैशी, राजू नरोटे, अलकेश लांबा, चंद्रकुमार चंदू जैन, संतोष साहू, भगवान दास घाघरे, प्रकाश भादे, नारायण पाठे, ऋषि सोनी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।