महापौर विक्रम अहके को जन्मदिन पर सांसद ने दी बधाई
राजनीति
10-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास पहुँचकर केक काटा एवं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से महापौर विक्रम अहके के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।