Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने दी हनुमान जंयती की शुभकामनाएं

सांसद बंटी विवेक साहू ने दी हनुमान जंयती की शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
01-Apr-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के जिलेवासियों को हनुमान जंयती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। हनुमान जंयती के अवसर पर दिए गए अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जिनके मन मे श्री राम है, और जिनके तन में हनुमान है ऐसे शक्तिशाली भगवान श्री हनुमान जी को मेरा शत-शत नमन है। उन्होंने कहा कि मेरी संकटमोचन बजरंग बली भगवान श्री हनुमान जी से यही कामना है कि वे समस्त जिलेवासियों के जीवन से सभी संकटों को हरते हुए सभी को शक्ति,बुध्दि और विद्या का आर्शीवाद प्रदान करें। संकटमोचन बजरंगबली का यह पावन पर्व आपके परिवार में सुख,समृध्दि और आरोग्य लाए। 

Share News On