Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बिजागोरा में ग्रामीण आजीविका मिशन की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए सांसद

बिजागोरा में ग्रामीण आजीविका मिशन की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए सांसद
राजनीति
10-Oct-26
सांसद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों एवं समूहों को किया सम्मानित

छिंदवाड़ा अपडेट

स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खासतौर से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार देश व प्रदेश में तरक्की की राह पर तेजी से अग्रसर है। यह बात लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने परासिया के ग्राम बिजागोरा में ग्रामीण आजीविका मिशन की वार्षिक आमसभा के कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने समूहों को और अधिक सशक्त बनाने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ समूहों तक पहुंचाने पर जोर दिया। सांसद श्री साहू ने समूह की महिलाओं के माध्यम से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं समूहों की गतिविधियों की भी सराहना की तथा महिलाओं को भविष्य में बेहतर एवं स्थायी आजीविका के अवसर विकसित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने आगामी समय में स्व-सहायता समूह से जुड़ी अधिक से अधिक दीदियों को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया ने भी संबोधित किया।

सांसद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट ग्राम संगठन, लखपति दीदी, उत्कृष्ट सीआरपी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व-सहायता समूह, उत्कृष्ट बैंक सखी को सम्मानित भी किया। उन्होंने सम्मानित प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हुए अन्य समूहों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। सांसद श्री साहू ने समूह की दीदियों को संगठन को मजबूत बनाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा सामूहिक रूप से आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाल, सरपंच गोपाल भलावी, सरपंच श्रीमती रेणुका भलावी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रिज़वान कुरैशी, राजू नरोटे, अलकेश लांबा, चंद्रकुमार चंदू जैन, विष्णु पाल, सतीश सूर्यवंशी, रवि बेलवंशी, मंडल महामंत्री मुकेश सालवंशी, बलराम डेहरिया, जित्तू डेहरिया, फूल सिंह सूर्यवंशी, गोविंद सूर्यवंशी सहित समूह की अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!