सांसद और सैकड़ों पदयात्रियों ने 7 दिन पूरी की 209 किमी की धार्मिक पदयात्रा
राजनीति
07-Jul-26
पूर्व कैबिनेट मंत्री, नगर निगमों के महापौर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
छिंदवाड़ा

अपनी 14 दिवसीय 375 किमी की छिंदवाड़ा से मैहर तक की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू की पदयात्रा छिंदवाड़ा, सिवनी और जबलपुर के बाद अब कल 9 जुलाई को कटनी जिले में प्रवेश करेगी। सांसद बंटी विवेक साहू अपने दृढ़ संकल्प के साथ पिछले 7 दिनों में छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों की सीमा लांघते हुए और जबलपुर में प्रवेश करके अपनी 209 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी करते हुए मंगलवार की शाम जबलपुर के पाटन बायपास पहुंच गए थे। यहां पर सांसद बंटी विवेक साहू और सैंकड़ों पदयात्रियों ने रात्रि विश्राम किया। सांसद श्री साहू आज बुधवार 8 जुलाई को पाटन बायपास जबलपुर से पदयात्रा शुरू करते हुए 33 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी कर शाम को जबलपुर जिले के गोसलपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और महापौरों ने की अगवानी
धार्मिक पदयात्रा के सातवें दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री रवि करन, छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम अहके, जबलपुर नगर निगम के महापौर अमरदीप सिंह, पूर्व महापौर प्रवास साहू, जबलपुर ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष राजकुमार पटेल, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता आतिश ठाकरे, बंटी सक्सेना, मनोज कुशवाह, नरेन्द्र माहोरे, जबलपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, मनोज पटेल, महामंत्री प्रमोद पटेल, पार्षद अर्चना सिसोदिया, दिव्या पटेल, जबलपुर युवा मोर्चा के अभिषेक तिवारी, कमलेश अग्रवाल सहित बडी संख्या मंे भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिकगण और ग्रामवासी व आमजन शामिल हुए।
अमरवाड़ा के नेताओं ने किया सांसद का स्वागत और अभिनंदन
मंगलवार को अमरवाड़ा भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छिंदवाड़ा से मैहर तक की पदयात्रा के दौरान जबलपुर पहुंचकर लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू का सामूहिक रूप से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गणेश कंगाली, मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, महामंत्री मदन वर्मा, जनपद सदस्य संतोष वर्मा, चरणदास वर्मा, चंद्रभान वर्मा, कैलाश वर्मा, हितेश नागवंशी, रामदास बेलवंशी, श्याम चंद्रवंशी, गोविंद चौहान, राजकुमार वर्मा, गंगाराम डेहरिया, आशीष तेकाम,रोहित चंद्रवंशी, विकास श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, प्रहलाद चंद्रवंशी, बलराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।