मोहन नगर के राजा के भक्तों ने एंबुलेंस को दिया सुरक्षित मार्ग
छिंदवाड़ा
26-Sep-26
मिसाल बनी मोहन नगर के राजा की जल विहार यात्रा

छिंदवाड़ा
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु आज निकाली गई जल विहार विसर्जन यात्रा में सड़कों पर सनातन हिन्दू धर्म प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु मोहन नगर के राजा, लालबाग का बादशाह, छिंदवाड़ा का महाराजा, परतला राजा जैसे बड़े पंडालों की भव्य गणेश प्रतिमाओं के दर्शन हेतु एकत्रित हुए।
इसी बीच मोहन नगर के राजा के चल समारोह में एक एंबुलेंस फंस गई। जिसे देखते ही मोहन नगर के राजा के वॉलंटियर्स और बड़ी संख्या में शामिल सिंधी समाज के जागरूक युवाओं ने यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस के सहयोग से बिना एक पल की देरी के एंबुलेंस को सुरक्षित मार्ग दिया। जैसे ही एंबुलेंस निकली, श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया और आयो लाला झूलेलाल - जय श्री राम के जयकारे लगाए। स्थानीय व्यापारियों ने युवाओं की इस मानवता की सराहना करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की।