Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बैंक हड़ताल के मद्देनजर रविवार 27 सितंबर को खुलेंगी बैंक शाखाएं

बैंक हड़ताल के मद्देनजर रविवार 27 सितंबर को खुलेंगी बैंक शाखाएं
बिजनेस
26-Sep-26
नागरिक 27 सितंबर को कर सकेंगे आवश्यक बैंकिंग कार्य

छिन्दवाडा

अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सतीश कुमार ने बताया कि 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार 27 सितंबर 2026 को जिले की बैंक शाखाओं में नियमित बैंकिंग कार्य किया जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार 27 सितंबर 2026 को संबंधित बैंक शाखाओं में पहुंचकर आवश्यक बैंकिंग कार्य संपादित कर सकते हैं। बैंक हड़ताल की अवधि के दौरान उपलब्ध डिजिटल एवं वैकल्पिक बैंकिंग सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित होती रहेंगी। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि प्रस्तावित बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बना लें तथा बैंकिंग सेवाओं से संबंधित अधिकृत सूचनाओं पर ही ध्यान दें।

Share News On