Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नरसला में 360 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दी दवाएं

नरसला में 360 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दी दवाएं
स्वास्थ्य
26-Sep-26
27 सितंबर को सांसद लिंगा में करेंगे 11 वें शिविर का शुभारंभ  

छिन्दवाड़ा

प्रधानमंत्री बनने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब कल्याण जन कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं और आज उन्हीं की योजनाओं से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक महाशक्ति बनकर उभर कर आ रहा हैै। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, हमारे जिले के दूर दराज क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले उनकी बड़ी बीमारियों का इलाज अच्छे अस्पताल में हो सके इस उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजनाओं के साथ हमारी सरकार छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के विकास को लेकर संकल्पित है।

उक्त आशय के उदगार पांढुर्णा जिले के नांदनवाड़ी मंडल के दूरस्त अंचल के ग्राम नरसला में सेवा संकल्प अभियान और 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के तहत आयोजित 10 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किये। सांसद ने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव की सरकार में भी स्वास्थ्य को लेकर अच्छे काम हो रहे हैं, मेडिकल कॉलेज के लिए 100 करोड रुपए से अधिक उन्होंने प्रदान किया और दोनों जिलों में 88 से ज्यादा उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है, जिनका काम प्रारंभ हो गया है। सेवा संकल्प अभियान और 100 दिवसीय सेवा संकल्प और स्वास्थ्य की श्रृंखला में शनिवार को नांदनवाड़ी के दूरस्थ ग्राम नरसलाम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 360 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें सभी का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू आज 27 सितंबर को लिंगा में स्थित ग्राम पंचायत भवन के पास आयोजित 11वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

शिविर के दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्णा सरेयाम, भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम कोरडे, उज्ज्वलसिंह चौहान, रिजवान कुरैशी, विशवेन्द्र बैस, रोकब बफना, मदन साहू, टीकाराम कोराची, संभाजी कडवे, झनक बुवाई,  शेषराव गीयते,महेश साहू, श्रीमती ललिता कुमरे, बलिराम उईके, सुनील बयले, खेमराज तितरे, प्रकाश लालाजी, लेखराम आमरे, कमल नागके, देवराव कुमरे, गोविन्द मरमणीत, फुलनसिंह खनवे, श्री शर्मा, भोजराज डोगरे, विशाल वरठे, विशाल अहके, अर्जुन बारंगे, गंगाधर कड़वे, गणेश हुनकर, सुखीराम वरवड़े, लखन डोंगरे, श्रीमती अल्का ईवका, विनय प्रकाश ठाकुर, दीपेन्द्र सप्याने, छोटेलाल साहू, एडीएम श्रीमती ज्योति ठाकुर, तहसीलदार तीरथलाल ईश्याची, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती ऊषा पन्द्रे सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 
Share News On