Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्वच्छता के साथ ध्यान का संदेश, स्वस्थ शरीर और शांत मन का लिया संकल्प

स्वच्छता के साथ ध्यान का संदेश, स्वस्थ शरीर और शांत मन का लिया संकल्प
शिक्षा
07-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

अपूर्वा फाउंडेशन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिंडरई के द्वारा  स्वच्छता एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में ध्यान एवं मानसिक शांति का विशेष संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को कुछ समय शांत वातावरण में बैठाकर गहरी श्वास लेने और ध्यान करने का अभ्यास कराया गया। ध्यान के माध्यम से मन को शांत रखने, तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ वातावरण के साथ स्वच्छ मन भी आवश्यक है। जिस प्रकार हम अपने घर और आसपास की गंदगी को साफ करते हैं, उसी प्रकार ध्यान के माध्यम से मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का विकास किया जा सकता है।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा नियमित ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अपूर्वा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वस्थ शरीर, शांत मन, स्वच्छ पर्यावरण और सकारात्मक सोच के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव मस्तराम रघुवंशी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटलबर्री  के अध्यक्ष राहुल अवस्थी, शिक्षक जैनिफर खैश, सविता साहू, अमित कुमार बरखानिया, प्रेरणा भनारिया, शिवांगी साहू, शीतल श्रीवास, आलोक टांडेकर आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।

Share News On