Home News Helpline Classified Jobs About Contact

केरिया घटना की निष्पक्ष जांच हेतु पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

केरिया घटना की निष्पक्ष जांच हेतु पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
12-Aug-26

छिंदवाड़ा

ओबीसी महासभा छिंदवाड़ा ने आज पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा कोग्राम केरिया निवासी ईश्वरी प्रसाद वर्मा की पुत्री श्रीमती सरिता वर्मा  की 21 जुलाई 2026 को हुई मृत्यु के संबंध में  ज्ञापन साैंंपकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। पीड़ित मृतिका के पति ईश्वरी प्रसाद वर्मा का आरोप है कि उनकी पुत्री की हत्या उसके ससुराल पक्ष के पति बीरवल वर्मा एवं उसके परिवारजनों द्वारा की गई  है, जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा थाना चौरई में की गई, परंतु आज दिनांक तक ससुराल पक्ष से न तो कोई पूछताछ की गई है और न इस घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटना की जांच नहीं होने से समाज के बीच आक्रोष व्याप्त है।

ओबीसी महासभा ने थाना चौरई के अंतर्गत श्रीमती सरिता वर्मा की ससुराल में हुई हत्या/आत्महत्या के संबंध में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा । अन्यथा ओबीसी महासभा द्वारा जनहित में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये उग्र आंदोलन किया जायेगा । इस अवसर पर लोधी विपिन वर्मा, अरविंद यादव, राजू वर्मा सरपंच, दिनेश वर्मा, गौरीशंकर वर्मा, ईश्वरी प्रसाद वर्मा, तिजिया वर्मा, पवन वर्मा, शुभम वर्मा, पंकज वर्मा, राजेश वर्मा, राजू वर्मा, सीता वर्मा, श्रद्धा वर्मा, पुष्पम वर्मा, सोनू वर्मा, विशाल वर्मा, राज वर्मा, अंकित वर्मा, मोहित वर्मा, लोकेश वर्मा, चन्द्रशेन वर्मा, सोनम वर्मा, नागेश वर्मा, संतोष वर्मा, अभिषेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे । 

Share News On