Home News Helpline Classified Jobs About Contact

संविदा विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

संविदा विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
07-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

मध्यप्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉइज़ एवं इंजीनियर्स छिंदवाड़ा इकाई के द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से यूनाइटेड फोरम ने म.प्र. राज्य विद्युत मंडल की उत्तरवर्ती विद्युत कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समकक्ष नियमित रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति/नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा विभाग के पत्र (क्रमांक 5240/2026/तेरह/04 दिनांक 24 जुलाई 2026) के तहत संविदा कार्मिकों को समकक्ष नियमित रिक्त पदों पर नियुक्ति देने संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया था। जिस पर आज दिनांक तक प्रक्रिया प्रारंभ न होने हेतु ध्यानाकर्षण किया गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय सचिव प्रभुनारायण नेमा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डी के नगरकर, पूर्व क्षेत्र कंपनी उपाध्यक्ष आरके सोनी, जिला अध्यक्ष के एस राजपूत, अनिल गिरिपुंजे, संतोष शर्मा, रमेश गिरारे, रोहित कौशल कनिष्ठ अभियंता, योगेश डेहरिया, कनिष्ठ अभियंता, दिलीप भलावी, कनिष्ठ अभियंता, राम सोनी, सुभाष सोनी, संदीप चौरसिया, शुभम पाटणकर, श्रीराम वर्मा, देवेंद्र दीवान, श्याम पवार, अनिल कुमार, संत कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। 
Share News On