Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेन समाज की नई समिति के गठन को लेकर बैठक 4 का

सेन समाज की नई समिति के गठन को लेकर बैठक 4 का
छिंदवाड़ा
02-Aug-26
छिंदवाड़ा

सेन समाज के जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी देते नगर अध्यक्ष चंदन बंदेवार एवं पवन बंदेवार ने बताया कि सेन समाज जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिनांक 4 अगस्त को, मंगलवार को समय दोपहर 12 सेन समाज भवन नरसिंहपुर रोड में बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ संरक्षक समस्त ब्लांक अध्यक्ष उनकी कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को विशेष रूप से आंमत्रित किया गया है।

बैठक में ज़िला अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सभी वरिष्ठ संरक्षक ब्लांक अध्यक्ष और समाजिक बंधुओ की विशेष उपस्थिति में चर्चा कर रुप रेखा तैयार की जायेगी। अंकित बंदेवार एवं हेमंत बंदेवार ने बताया कि बैठक में सिर्फ चुनाव कराने संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। साथ ही सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों से समाजिक बंधुओं से समय पर अपनी गारिमामय उपस्थित देकर समाजिक एकता व अखंडता बनाए रखने की अपील की।

Share News On