महादेव मंदिर के आस-पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे
राजनीति
02-Aug-26
जुन्नारदेव

भाजपा नगर मंडल द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण अभियानों के तहत जुन्नारदेव भाजपा शहरी शक्ति केंद्र 01 पर पौधरोपण कार्यक्रम प्राचीन खंडेश्वर महादेव मंदिर (वार्ड नं 03) में आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल महामंत्री अनिरुद्ध बूटा चटर्जी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सलोडे, पंडित सुशील मिश्रा, नगर मंडल उपाध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी महेंद्र सूर्यवंशी, संयोजक राजेश उईके, सहसंयोजक देवेंद्र टांडेकर, बूथ अध्यक्ष पारस बोनिया, बलिराम साहू, उज्जवल मिश्रा, पवन टांडेकर सहित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे रोपे। कार्यकर्ताओं ने आम, खटाल, पीपल और जामुन जैसे पौधों का रोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।