Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह इवनाती का सेवानिवृत्ति पर सम्मान

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह इवनाती का सेवानिवृत्ति पर सम्मान
खेल
02-Aug-26
शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह किया भेंट

छिन्दवाडा 

जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद से 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए प्रताप सिंह इवनाती को रविवार, 2 अगस्त 2026 को नागपुर रोड स्थित होटल में जिले भर के स्कूल शिक्षा विभाग के खेल शिक्षकों एवं विभागीय मित्रों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इड़पाचे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक डी.पी. डेहरिया, भूतपूर्व प्राचार्य अवधूत काले, प्राचार्य दिलीप ढोके, संतू कुरमेती एवं एम.पी. चौरिया विशेष रूप से उपस्थित थे समारोह में प्रताप सिंह इवनाती के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती वत्सला इवनाती तथा पुत्र-पुत्री भी उपस्थित थे। इस अवसर पर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त विकासखंड क्रीड़ा प्रभारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने श्री इवनाती के सेवाकाल, कार्यशैली एवं योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने भी अपने भाव साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी इड़पाचे ने संबोधित किया, वहीं श्री इवनाती ने अपने भावुक उद्बोधन में सभी सहयोगियों एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री इवनाती को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुरमेती ने किया, जबकि अंत में नवनियुक्त जिला क्रीड़ा अधिकारी योगेश्वर चौरिया ने आभार प्रदर्शन किया।
Share News On