Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संघ ने दिया ज्ञापन

जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संघ ने दिया ज्ञापन
छिंदवाड़ा
15-Apr-26
छिंदवाड़ा

आज मप्र मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संघ द्वारा आम जनता के स्वास्थ्य एवं दवा उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जेनेरिक दवाइयों की कीमत गुणवत्ता उपलब्धता एवं जेनेरिक दवाओं के प्रचार प्रसार से संबंधित विभिन्न मांगें प्रमुख रूप से रखी गईं। 

संघ ने सरकार से आग्रह किया कि जेनेरिक दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण रखा जाए जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा दिया जाए तथा मरीजों को सस्ती एवं गुणवत्ता पूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू एवं जिला सचिव अजय पांडे ने बताया कि मध्य प्रदेश की सभी इकाइयों द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से यह मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ एम आर साथी अजय पांडे, धर्मेन्द्र साहू के अलावा पंकज ताम्रकार, गिरीश बारस्कर, दीपक ठाकुर, राकेंद्र जैन एवं अनेक साथी उपस्थित थे।
Share News On