15 अप्रैल बुधवार को चंदनगांव से संबंधित क्षेत्रों की बिजली रहेगी बंद
छिंदवाड़ा
14-Apr-26
छिन्दवाडा
म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 33/11 के.व्ही., एल.टी. लाईन एवं विद्युत उपकरणों के मानसून पूर्व रख-रखाव कार्य के कारण 15 अप्रैल बुधवार को 11 के.व्ही. एसआरटी- 01 फीडर, फीडर कोड-7086 एवं चंदनगांव, फीडर कोड- 7084 के अंतर्गत संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातरू 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. एसआरटी- 01 फीडर से शांति कॉलोनी, कोलाढाना, चित्रकूट काम्पलेक्स, सुभाष कॉलोनी, एम्स कॉलोनी, साबलेवाड़ी, भूषणवाड़ी, प्रथम भाग, नागपुर नाका, बोदरी रोड, बड़वन चर्च कंपाउंड, विवेकानंद कॉलोनी व न्यायाधीश बंगला आदि एवं चंदनगांव, फीडर कोड- 7084 के अंतर्गत साबलेवाड़ी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भरत नगर आर्शीवाद कॉलोनी, माता मंदिर कॉलोनी, कृषि विज्ञान केन्द्र, 132 के.व्ही. कॉलोनी, जे.पी.इन होटल नागपुर रोड, अल्डक पेट्रोल पंप, बोदरी नदी से कृष्णा मोटर्स तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है । बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।