रोहनाढाना में सामूहिक दीपयज्ञ एवं गायत्री साधना
छिंदवाड़ा
13-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

नवरात्रि के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा दीपयज्ञ एवं सामूहिक गायत्री साधना का कार्यक्रम किया जा रहा है इसी क्रम में रोहनाढाना में नंदलाल सूर्यवंशी परिवार के घर में सामूहिक दीपयज्ञ एवं सामूहिक गायत्री साधना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम मनोज सूर्यवंशी जी और प्रदीप सूर्यवंशी जी के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर तहसील समन्वयक, गायत्री परिवार छिन्दवाड़ा हेमंत माहोरे द्वारा नवरात्रि पर्व पर साधना के विशेष महत्व पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में कर्मकांड का साधनात्मक संचालन बालक युगादि माहोरे द्वारा कराया गया, साथ ही ’राजेन्द्र माहोरे जी द्वारा गायत्री परिवार के स्वमसेवक की भूमिका सहयोग क्यो जरूरी बताया गया। कार्यक्रम में दुर्गा सूर्यवंशी, दयाशंकर सूर्यवंशी सहित सूर्यवंशी परिवार के अन्य सदस्य, साधकगण एवं परिवारजन उपस्थित रहे।