Home News Helpline Classified Jobs About Contact

परंपरागत गरबा गायन के साथ गुजराती समाज में आस्था और मां की आराधना

परंपरागत गरबा गायन के साथ गुजराती समाज में आस्था और मां की आराधना
धर्म
13-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

नवरात्रि के द्वितीय दिवस गुजराती समाज भवन में भव्य साज सज्जा के साथ शक्ति आराधना में लीन हुए समाजजन अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोए हुए जीतू भाई, हार्दिक रजानी, सीमा भट्ट, विधि परमार, पूजा मेहता, प्रीति सूचक द्वारा भक्ति आराधना से पूर्ण गरबा गायन कर सभी लोगों को भक्ति आराधना में जुड़ने के लिए मजबूर कर दिया। बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने गरबा कर मां की आराधना की राजस्थानी वेशभूषा थीम पर दो ग्रुपों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम ग्रुप 11 से 15 वर्ष आयु में प्रथम स्थान पर नव्या दवे, द्वितीय आशी परमार तथा तृतीय स्थान पर खनक शाह रही वही 16 से 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान भूमि दवे द्वितीय स्थान नव्या शाह और तृतीय स्थान प्राशी शाह ने प्राप्त किया।

इस वर्ष गुजराती गरबा दो संकल्पों के साथ जिसमें प्रथम प्लास्टिक की वस्तुओं को उपयोग न करना तथा दूसरा अन्न बचाओ, व्यर्थ नाली में न जाए अन्न जैसे सामाजिक सरोकार को लेकर प्रारंभ किया गया अपने पूर्वजों को याद करते हुए सामाजिक भवन में विशाल छायाचित्र का लोकार्पण किया विगत 92 वर्षों से गुजराती समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत को लगातार आगे बढ़ा रहा है और साथ ही हमेशा इस बात के लिए प्रयासरत रहा है कि समाज अच्छी आदतों अच्छे संस्कारों के साथ एक अच्छे नागरिक का दायित्व निर्वहन करते हुए जिला, प्रदेश और देश को आगे ले जाए।

Share News On