अमानक डिस्पोजल एवं पॉलीथीन पर बड़ी कार्यवाही, वेयरहाउस सील
छिंदवाड़ा
13-May-26
छिन्दवाडा
जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज अमानक पॉलीथिन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए छापामार कार्यवाही की। इस कार्यवाही में जहां एक वेयर हाउस को सील किया गया तो वहीं गंज के कुछ व्यापारियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।
बुधवार को नगर निगम कमिश्नर सी.पी.राय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रघुनाथ शाह उईके, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एम.पी. तिवारी एवं तहसीलदार नगर सुश्री मीना दशरिया, ग्रामीण तहसीलदार श्रीमती हेमांगप्रिया श्रीवास्तव एवं पुलिस बल की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक मंडल घाट परासिया ग्राम रामगढ़ी में स्थित भूमि स्वामी अनिल कुमार जैन पिता जुगराज जैन की भूमि पर निर्मित वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अमानक प्लास्टिक डिस्पोजल बनाते हुए पाए जाने पर मौके पर भूमि स्वामी के भाई अमित कुमार जैन की उपस्थिति में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
साथ ही गांधी गंज में मंत्री ट्रेडर्स गांधीगंज 50000 रूपये, बाहुबली ट्रेडर्स गांधीगंज 50000 रूपये, धीर मार्केटिंग 20000 रूपये का अमानक प्लास्टिक डिस्पोजल बनाते हुए पाए गए । ग्राम इमलिया बोहता में राइस मिल के पीछे चांद रोड स्थित वेयर हाउस में अमानक पॉलीथिन रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसे भी उपरोक्त अधिकारियों की उपस्थिति में सील किया गया।