“महिला शक्ति सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं: शेषराव यादव
राजनीति
24-Sep-26
सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक

छिंदवाड़ा अपडेट
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का अभियान है। इसमें महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला कार्यकर्ता अपनी सक्रिय सहभागिता से अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ें।
संभाग प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह यादव ने अभियान की आगामी गतिविधियों एवं कार्ययोजना के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए महिला कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा सेवा संकल्प अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में पूरी सक्रियता के साथ सहभागिता करेगा और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, महामंत्री श्रीमती मीना दुबे सपना पाल, सोनिया कुमरे, भुवनेश्वरी भन्नारे, सीमा पवार, किरण बाजपेई, शीतल जोशी, स्वाती सूर्यवंशी, लता डेहरिया, रानी उइके, नेहा वर्मा, श्रद्धा जैन, लविना केरकटा, दीपिका चोपड़े , वंदना विश्वकर्मा, ममता चौहान, ममता डोंगरे, रेखा लाड़े, प्रभा ओक्टे,सोनम डेहरियासहित जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए अभियान को सफल बनाने तथा महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी से इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।