Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पूर्ण आहुति और श्री गणेश की आरती कर किया प्रसादी का वितरण

पूर्ण आहुति और श्री गणेश की आरती कर किया प्रसादी का वितरण
राजनीति
24-Sep-26
राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया गणेशोत्सव

छिन्दवाड़ा अपडेट

शहर के ईएलसी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ श्री गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। दस दिनों तक भगवान लम्बोदर की पूजा अर्चना के उपरांत ग्यारहवें दिवस हवन पूजन का आयोजन किया गया। भगवान श्री एकदंत की प्रतिमा के समक्ष शुभ मुहूर्त में हवन किया गया जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व उनके परिवारजनों के साथ ही बड़ी संख्या में आमजन ने हवन कुण्ड में आहूति डालकर पुण्य लाभ अर्जित किए। भगवान श्री गणेश से सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

विघ्नहर्ता, प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विराजित कर प्रतिदिन विधि विधान से पूजा अर्चना कर विविध धार्मिक कार्यक्रमों, भक्तिसंगीत व भजनों का क्रम राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जारी रहा। धर्ममय माहौल के बीच भक्ति और सेवा का कोई भी अवसर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नहीं छोड़ा। धर्मानुरागी हनुमान भक्त कमलनाथ व नकुलनाथ की आस्था व मंशानुसार गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। दस दिनों तक भगवान श्री गजानन की पूजा अर्चना के उपरांत ग्यारहवें दिवस हवन-पूजन किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ, अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व उनके परिवार के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए। समस्त श्रद्धालु व भक्तजनों ने हवन कुण्ड में आहूति डालकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समन द्विवेदी ने बताया कि पूर्ण आहूति के उपरांत भगवान श्रीगणेश की आरती कर समस्त भक्तजनों में प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, पप्पू यादव, नितिन उपाध्याय, संदीप दीक्षित, तनूज शर्मा, राहुल विश्वकर्मा सहित जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस सहित कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Share News On