भाजपा कार्यालय में नेताओं ने किया हवन-पूजन
राजनीति
23-Sep-26
छिंदवाड़ा

भाजपा जिला कार्यालय में भगवान श्री गणेश जी की स्थापना के उपरांत गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर विधि-विधानपूर्वक हवन एवं पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की।
हवन-पूजन के दौरान वातावरण भक्तिमय रहा। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्री गणेश जी से जिलेवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, भारत घई, विजेंद्र चौहान, दिनशु यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।