कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार 24 सितंबर को हवन पूजन
राजनीति
23-Sep-26
कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ ने कांग्रेस परिवार के सदस्यों से उपस्थिति का आग्रह किया

छिन्दवाड़ा
कांग्रेस कार्यालय में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश विराजित है। प्रतिदिन सामाजिक व धार्मिक संगठनों के द्वारा आरती व दर्शन लाभ प्राप्त किया जा रहा है। हनुमान भक्त धर्मानुरागी कमलनाथ व नकुलनाथ की प्रेरणा व मंशानुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समस्त जनमानस की उपस्थिति प्रार्थनीय है। प्रतिदिन जारी धार्मिक कार्यक्रमों की कड़ी में 24 सितम्बर, गुरुवार को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में हवन पूजन का आयोजन किया गया है।
कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष समन द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 सितम्बर गुरूवार को शुभ मुहूर्त में हवन व पूजन किया जाएगा। दोपहर 01 बजे से मंत्रोच्चार के साथ हवन व आहूति का शुभ क्रम प्रारंभ होगा। उन्होंने कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ सहित कांग्रेस परिवार की ओर से धार्मिक आयोजन व हवन पूजन में समस्त जनमानस व जिला कांग्रेस परिवार के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व उनके परिवार के सदस्यगणों को सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर हवन कुण्ड में पवित्र आहूति अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित करें। श्री द्विवेदी ने आग्रह किया कि समस्त जन समय से पूर्व कांग्रेस कार्यालय पहुंचे ताकि निर्धारित समय व शुभ मुहूर्त में हवन पूजन सम्पन्न हो सके।