Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कैरियर के लिए तकनीकी शिक्षा के साथ भाषा और संचार कौशल आवश्यक

कैरियर के लिए तकनीकी शिक्षा के साथ भाषा और संचार कौशल आवश्यक
शिक्षा
29-Sep-26
शासकीय इंदिरा गांधी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में कैरियर पर व्याख्यान

छिंदवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शासकीय इंदिरा गांधी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं युवाओं हेतु युवा काउंसिलिंग तथा विषय विशेषज्ञ पी. एम. एक्सीलेंस स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागध्यक्ष डॉ.पी एन सनेसर  "English and Job Market in Current Scenario " पर व्याख्यान दिया गया।  

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ.आलोक कुमार द्वारा कहां गया कि रोजगार की भाषा अंग्रेजी है और यह इंटरनेशनल भाषा है। अंग्रेजी का सभी जगह प्रयोग किया जाता है और सफलताओं की दर में भी अंग्रेजी का ही  स्थान है। रोजगार संभावनाओं को देखते हुए एवं तकनीकी संस्थान होने के कारण अंग्रेजी को सिखाना एक अनिवार्यता है।

अपने व्याख्यान में डॉ.पी एन सनेसर ने कहा की लैंग्वेज पर अपनी कमान करनी है तो तैयारी जोरदार  करनी होगी। ग्लोबल ट्रेड के हिसाब से अंग्रेजी प्रोफेशनल वर्ल्ड  में डिमांड रखती है तो उसके अनुसार कार्य करना होगा। हमारे सपनों के साथ माता-पिता के भी सपने होते हैं, और सपने बड़े हैं तो उन्हें हासिल करने की लिए तैयारी भी जोरदार करनी चाहिएद्य वह आदतें जो आगे बढ़ने से रोके उन्हें रोकना होगा। बड़ा बनना है तो मामूली चीजों से ध्यान हटाना होगा। आज से बेहतर समय नहीं है। करियर की स्थापना के लिए कोई मुहूर्त नहीं देखा जाता। पूरे शिद्दत से कम करें और यकीन नहीं है तो ट्राई करके देखें का गुरु मंत्र के साथ 5 साल बाद मैं आपको सक्सेसफुल व्यक्ति के रूप में देखूं ऐसा आशीर्वाद भी दिया।

मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक श्रीमती नीलम खासकलम द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम सहायक राकेश कुमार कावरे द्वारा किया गया। श्रीमती ओम कटकवार, श्रीमती शाहिस्ता अंसारी, कु. आकांक्षा बुनकर, श्रीमती ममता बघेल, श्रीमती स्वाति चौरसिया,  श्रीमती शैली कराड़े मौजूद रहे।  विद्यार्थियों द्वारा अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने ज्ञान में अभिवृद्धि की।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!