Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

लाड़ली बहनों को 1500 रूपए महीना मिलेगा

लाड़ली बहनों को 1500 रूपए महीना मिलेगा
मध्यप्रदेश
19-Jun-25

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

भोपाल, डिजीटल डेस्क

विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बहनों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाते हुए दीपावली में 1500 रूपए प्रतिमाह कियाजाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लाड़ली बहनों को तीन हजार रूपए प्रतिमाह दने के अपने संकल्प पर कायम है। हमने डंके की चोट पर कहा है औरइसे पूरा करेंगे। यह योजना पहले 1000 रूपए प्रतिमाह से शुरू हुई थी फिर हमने इसे 1250 रूपए किया और 2028 तक इसे बढ़ाकर तीन हजार प्रतिमाह कर देंगे । उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के संकल्पनों को पांच साल में पूरा  करना होता है और हमने चुनाव के वक्त 3000 रूपए देने का वादा किया था जिसे हम 2028 में 3 रूपए प्रतिमाह देकर पूरा कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगले महीने रक्षाबंधन पर्व के शगुन के रूप में 250 रूपए भी ट्रांसफर किए जाएंगे।
Share News On