कांग्रेस कार्यालय में 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों की शुक्रवार को होगी कैरियर कॉउसलिंग
छिंदवाड़ा
19-Jun-25
छिंदवाड़ा
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने राजीव भवन में कैरियर काउसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। ध्यान रहे कक्षा दसवीं अथवा बारहवीं उत्तीर्ण करने के उपरांत छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, पालक व परिजनों के सामने आगे की पढ़ाई के साथ ही रोजगारोन्मुखी विषयों के चयन की सबसे बड़ी दुविधा होती है। असमंजस होता है कि कौनसा विषय चुनें और कौनसा नहीं।
इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि जानकारी के अभाव में छात्र-छात्राएं ऐसे विषयों का चयन कर लेते हैं जो की उनके भविष्य में रोजगार पाने में उपयोगी साबित नहीं हो पाते। इसके उपरांत उन्हें रोजगार प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ता है। कुछ विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करने की चाह में पुनरू दसवीं अथवा बारहवीं में एक वर्ष का समय व्यतीत कर देते हैं। पढ़ाई के साथ नौकरी के भी कई कोर्स होते हैं जिससे विद्यार्थी बिना अभिभावकों से पैसे लिए पढ़ाई कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए किन बड़े शहरों में संस्थान उपलब्ध है और उनमें प्रवेश की क्या प्रक्रिया है जैसे अनेकों जिज्ञासा का समाधान कॅरियर काउंसलिंग सत्र में किया जाएगा। 20 जून, शुक्रवार को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
इन विषयों की प्राप्त होगी जानकारी
आर्ट्, कॉमर्स, साइंस, मैथमेटिक्स, एग्रीकल्चर आदि विषय उपरांत सीए, सीएस, फांडेशन, नर्सिंग, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, आईटी सेक्टर, पत्रकारिता, फॉरेंसिक साइंस, मैनेजमेंट, अर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी एवं सरकारी नौकरी की तैयारी आदि की जानकारियां सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।