Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कतिया समाज कल्याण संस्था ने किया सांसद बंटी विवेक साहू का अभिनंदन

कतिया समाज कल्याण संस्था ने किया सांसद बंटी विवेक साहू का अभिनंदन
छिंदवाड़ा
03-May-26
छिन्दवाड़ा

कतिया समाज कल्याण संस्था छिन्दवाड़ा के पदाधिकारियों ने रविवार को सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू का शॉल श्रीफल व विशाल पुष्प माला से हार्दिक अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के लोगों ने सांसद श्री साहू से भवन निर्माण में सहयोग के लिए निवेदन किया। जिस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने हर संभव सहयोग का आश्वासन सामाजिक बंधुओं को दिया है। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने सांसद श्री साहू को समाज द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों से अवगत कराया। जिसकी सराहना करते हुए सांसद श्री साहू ने कतिया समाज की एकता व अखंडता की सराहना की और समाज की एकता को इसी तरह बनाए रखने के लिए कहा।

इस अवसर पर कतिया समाज कल्याण संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र नागवंशी, उपाध्यक्ष गुरूदयाल बेलवंशी, संयोजक श्रीपत नायक, समन्वयक ओमकार मेंहगिंया, सचिव मोहन बेलवंशी, मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी, कोषाध्यक्ष मिश्रा चंद्रपूरी, सहकोषाध्यक्ष हरचंद चंद्रपुरी, बी.एल. बेलवंशी, दिनेश राकेशिया, नंदकिशोर बेलवंशी, सुंदर नागवंशी, रामप्रसाद सिगोतिया, कमलेश बेलवंशी, उमेश कुमार गोहिया, रविशंकर बेलवंशी, संजय जावरे, अनिल सिंगोतिया, रघुवीर नायक, सोनू जावरे, रंजीत जावरे, चुन्नीलाल आरसे, गणेश महेलवंशी, दिनेश डोंगरे, जीवनलाल बागरे, सुदेश नागवंशी, डॉ. संतोष नाग, डॉ. धर्मानंद बेलवंशी, नर्मदाप्रसाद चिचलवार सहित अन्य सामाजिकबंधु उपस्थित थे।
Share News On