बास्केटबॉल खिलाड़ी बने जबलपुर चौंपियन, सांसद ने किया सम्मान
छिंदवाड़ा
03-May-26
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा निर्मित नवीन बास्केटबॉल ग्राउंड की अत्याधुनिक सुविधाओं और जिला बास्केटबॉल संघ के कुशल प्रबंधन ने छिंदवाड़ा के खेल जगत में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। छिंदवाड़ा की बेटियों की बास्केटबॉल टीम ने न केवल जबलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में फाइनल जीतकर परचम लहराया, बल्कि केंद्रीय विद्यालय वेस्ट जोन रीजनल में पहली बार फाइनल विजेता बनने का ऐतिहासिक गौरव भी हासिल किया है। छिंदवाड़ा की बेटियों के द्वारा इतिहास रचने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाडी बेटियों का सांसद कार्यालय में सम्मान किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने विजेता खिलाडियों से बात करते हुये उनका उल्सावर्धन किया और खिलाडियों, कोच एवं अन्य लोगों को इस जीत की खुशी में मिठाई भी खिलाई।

उल्लेखनीय है कि इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर हमारी बालिकाओं का चयन अब नेशनल स्तर के लिए हुआ है, जो पूरे जिले के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। इस पूरी सफलता के मुख्य सूत्रधार जिला बास्केटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों रहे हैं। उनकी विशेष सक्रियता, कुशल प्रबंधन और खिलाड़ियों को दी गई उच्च स्तरीय सुविधाओं ने ही इन बेटियों को नेशनल स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने बेहतरीन खेल से सबका दिल जीतने वाली चौंपियन बेटियां में तनुष्का साहू, नताशा गुप्ता, काव्या किंकर, प्रज्ञा साहू, पूर्वी पाथे, हंसिका सोनी, जोएल कोचे और माही परतेती शामिल है।
सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा बास्केटबॉल के नवीन ग्राउंड के निर्माण और खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। जिला बास्केटबॉल संघ छिंदवाड़ा के सचिव अंकित सोलंकी के द्वारा खिलाड़ियों को तराशने, बेहतर समन्वय और नेशनल स्तर तक की राह आसान करने में आपकी विशेष भूमिका निभाई। संघ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपना सफल नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन प्रदान किया। टीम के कोच नीरज शर्मा एवं आशीष चौहान ने आपकी कड़ी मेहनत और सटीक रणनीति ने टीम को विजेता बनाया। जिले के वरिष्ठ मार्गदर्शक सचिन तिवारी, नंदकिशोर मुखलगाये, मुकुल तिवारी एवं साइमा सरदेशमुख सहित समस्त सीनियर खिलाड़ियों ने पुरी टीम को इस बड़ी जीत पर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।
केंद्रीय विद्यालय के कोच नईम खान एवं प्राचार्य ने वेस्ट जोन रीजनल में मिली पहली ऐतिहासिक जीत और नेशनल चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी है। इस जीत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू, सह-सचिव चंचलेश डेहरिया, कोषाध्यक्ष अशोक साहू, वैभव शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष वरुण धारपुरे, अनुज मल्होत्रा एवं मीडिया प्रभारी विनय खरे का भरपूर सहयोग रहा।