Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

काले हिरण के शिकारी भेजे गए जेल

काले हिरण के शिकारी भेजे गए जेल
छिंदवाड़ा
03-May-26
कुंडा के पास सागर गांव में किया था काले हिरण का शिकार

छिंदवाड़ा/चौरई

वन विभाग चौरई के हाथों एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सागर (कुंडा) में काले हिरण का मांस काटते तीन लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि  एक आरोपी भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली कि कुछ स्थानीय लोगों खेत में काले हिरण का शिकार किया है। सूचना रेंजर वंदना पाल को मिली तुरंत मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी राधेश्याम पिता श्रीराम यादव, सुमेरी पिता रामशेकर यादव,रत्नेश पिता केशराम यादव मांस काटते हुए पकड़ लिया। टीम ने शासकीय कार्रवाई करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि अन्य एक आरोपी फरार है। इस कार्यवाई में रेंजर वंदना पाल, डिप्टी रेंजर अरुण सेंगर, रवि वर्मा,वनरक्षक मनीष जैन, सुनील यादव, जितेंद्र राजपूत, आशीष  शुक्ला आदि की भूमिका रही।
Share News On