Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पुलिस कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड रूम में लगी आग

पुलिस कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड रूम में लगी आग
छिंदवाड़ा
03-May-26
छिंदवाड़ा

रक्षित पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड रूम में रविवार दोपहर लगभग 1.30 बजे आग लग गई। आग की खबर लगते ही लाइन में मौजूद पुलिस बल आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुट गया साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर बिग्रेड को कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलता मिली तब तक रिकॉर्ड रूम में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रिकॉर्ड रूम के साथ ही पुलिस विभाग के साइबर सेल का इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल रूम भी था। अगर समय पर आग को काबू नहीं पाया जाता तो पुलिस विभाग का पूरा कम्युनिकेशन सिस्टम और साइबर सेल जलकर राख हो जाता, लेकिन समय पर कारवाई होने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
Share News On