हरियाली बढ़ाने के लिए जीका ने लगाए पौधे
छिंदवाड़ा
07-Jul-26
छिंदवाड़ा

वन महोत्सव पर जीका इंस्टीट्यूट, छिंदवाड़ा (जी इंस्टीटयूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट) द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। इस दौरान संस्थान के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सेंटर हेड श्रीमती निधि क्षितिज सक्सेना ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन का आधार भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्थान के क्षितिज सक्सेना, हर्ष, गजेंद्र, कुमकुम, प्रकृति, हिमानी, वंश, नमन, विवान, शुभम सहित अन्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों में निरंतर भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था। वृक्षारोपण के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संदेश दिया।