Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

खरीफ की फसल के लिए एग्रीस्टेक आईडी बनवाना अनिवार्य

खरीफ की फसल के लिए एग्रीस्टेक आईडी बनवाना अनिवार्य
कृषि जगत
07-Jul-26
समर्थन मूल्य पर खरीफ उपार्जन के लिए किसानों विभाग ने की अपील

छिन्दवाडा 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न उपार्जन के लिए किसान पंजीयन व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया जा रहा है। खरीफ विपणन मौसम में धान एवं मोटा अनाज उपार्जन के लिए किसान पंजीयन के दौरान भू-स्वामी के खसरा, फसल एवं रकबा की जानकारी अब भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल से ली जाएगी। इसके लिए प्रत्येक किसान का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

किसान एग्रीस्टेक पोर्टल पर अपना पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), संबंधित पटवारी अथवा स्वयं श्फार्मर रजिस्ट्री एमपीश् मोबाइल एप के माध्यम से कर सकते हैं। ई-उपार्जन पोर्टल पर छिंदवाड़ा जिले के 29,163 पंजीकृत किसानों में से जिन किसानों की एग्रीस्टेक आईडी अभी शेष है, उन्हें भोपाल स्तर से एसएमएस भेजकर आईडी बनवाने की सूचना दी गई है। ऐसे किसानों की सूची ई-उपार्जन पोर्टल के रबी 2026-27 लॉगिन में उपलब्ध कराई गई है।

खाद्य संचालनालय भोपाल के निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एग्रीस्टेक आईडी से वंचित किसानों का भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल पर शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों का पंजीयन सुगमता से किया जा सके।
Share News On