आबकारी विभाग में 11 कर्मचारियों को पदोन्नति
छिंदवाड़ा
07-Jul-26
छिन्दवाडा

राज्य शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत जिला आबकारी कार्यालय, छिंदवाड़ा में पदस्थ लिपिकीय एवं कार्यपालिक संवर्ग के कुल 11 कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। लिपिकीय संवर्ग में संजय सहारे को मुख्य लिपिक से सहायक अधीक्षक, संजय गायकवाड एवं श्रीमती विनीता जैन को सहायक ग्रेड-2 से मुख्य लिपिक तथा मनीष बंदेवार एवं श्रीमती संतोषी तिवारी को सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2/लेखपाल के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी प्रकार कार्यपालिक संवर्ग में आबकारी आरक्षक लक्ष्मीचंद अडमाचे, जगदीश डहरवाल, श्याम कुमार शर्मा, करन इवनाती, राजकुमार यदुवंशी एवं श्रीमती अमृता साहू को पदोन्नत कर आबकारी मुख्य आरक्षक बनाया गया है। पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों का विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, दक्षता एवं उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदोन्नत कर्मचारी भविष्य में भी पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।