Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर एवं पातालेश्वर मंडल की ली बैठक

भाजपा जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर एवं पातालेश्वर मंडल की ली बैठक
राजनीति
07-Jul-26
छिंदवाड़ा


भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा कार्यलय में राम मंदिर एवं पातालेश्वर मंडल की मासिक बैठक ली। बैठक में जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने विगत एक माह में संपन्न हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। 

बैठक में मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने प्रदेश और जिले से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी और मीडिया प्रभारियों से आव्हान किया कि वे अपने वार्ड के सभी बूथों की बूथ समिति सदस्यों का डिजिटल लर्निंग कोर्स करवा कर प्रमाणपत्र हासिल करने में मदद करने को कहा, साथ ही मन की बात कार्यक्रम को ज्यादा हर बूथ में  करने को कहा। 

बैठक का संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने शक्ति केंद्र  स्तर पर होने वाली बैठक और बूथ समितियों के कार्यों पर चर्चा की। आभार मंडल महामंत्री पंकज पाटनी और उपाध्यक्ष मोरेश्वर हिवसे ने व्यक्त किया। बैठक में मंडल प्रभारी गोलू नगारे, उपाध्यक्ष वामन साबले, उपाध्यक्ष विकास राय, महामंत्री पंकज पाटनी, मंत्री मयूर पटेल, आलोक साहू, राजदीप साहू, आकाश ठाकुर, मोहित बुनकर, गजेंद्र बारस्कर,  मनीष गुप्ता, बबलू  पराते, यश गुप्ता, कुणाल पाल,बंटी राय, जीतेन्द्र मालवी, कमरुद्दीन छोटू, मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद जगदीश गोदरे, वरिष्ठ नेता पीतांबर डोडानी, अभिलाष गौहर, नितेश गुप्ता, अमित माहोरे, रानी सूर्यवंशी, संतोष ठाकुर, समीर दुबे, आशीष बरहेय्या, धर्मेंद्र वंशकार, संगीता डेहरिया, सनी मालवीय, संदीप चौधरी, संजय वर्मा, प्रसंग जैन, अमीन खान,मानसिंह यादव, कपिल साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On