Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ई.व्ही.एम.-व्ही.व्ही.पी.ए.टी. वेयरहाउस का किया निरीक्षण

ई.व्ही.एम.-व्ही.व्ही.पी.ए.टी. वेयरहाउस का किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा
13-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायन द्वारा आज निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वेयर हाउस, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास स्थित ईएलसी चौक, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा में ई.व्ही.एम.- व्ही.व्ही.पी.ए.टी. वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के.मेहरा सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में भाजपा से मनीष गुप्ता, मनमोहन चांडक, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गुलाब कोहरे के अलावा कांग्रेस और अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share News On