मैं छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा का प्रधानसेवक बनकर कर रहा हूं कार्य: बंटी विवेक साहू
स्वास्थ्य
08-Oct-26
पांढुर्णा की ग्राम पंचायत पेंढोनी में लगा 22 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
शिविर में आए 504 लोगों का किया गया उपचार
छिन्दवाड़ा अपडेट

छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन के अंतर्गत लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजत किया जा रहा है। इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरूवार को पांढुर्णा की ग्राम पंचायत पेंढोनी में 22 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। 22 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 504 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिसमें सभी का उपचार कर दवाई वितरित की गई।
22 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि मैं एक प्रधानसेवक के रूप में कार्य कर रहा हूं। इसी तरह मै भी छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा का प्रधानसेवक बनकर कार्य कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। छिन्दवाड़ा और पाढुर्णा जिले में आयोजित हो रहे शिविरों में हर मरीज का उपचार किया जा रहा है जो मरीज गंभीर मिल रहे है उन्हें जिला चिकित्सालय या नागपुर साइड अन्य मेडिकल कॉलेजों में भेजकर उचित उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अपने बेटे को एक मौका दिया है, अब मेरा फर्ज है कि मैं आप लोगो के लिए एक प्रधानसेवक बनकर कार्य करूं। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रांरभ हुए है जो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जंयती 25 दिसंबर तक निरंतर जारी रहेंगे। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, पप्पू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बाला ठाकरे, भाजपा के वरिष्ठ नेता रिजवान कुरैशी, राजु नरोटे, राहुल मोहोड़, अशोक मानापुरे, रामदास मुरमकर, कैलाश जयसवाल, अनिल कुमरे, उत्तम झा, गंगाधर परतेती, पुरूषोत्तम कडु, मधुकर धांधर, मोहन राउत, चेतन वानोडे, गोलू हिवसे, गोलू नवघरे, पवन घोड़े, सागर नवघरे, संजय कलंबे, संजय शिंदे, राजेश वानखेड़े, आनंद वालपांडे, जितेन्द्र डोंगरे, किरण उघड़े, संजय शिंदे, प्रमोद निहारे आदि मौजूद थे।