वीर जवानों की सलामती का संकल्प लेकर जामसांवली पहुंचे हनुमान भक्त
छिंदवाड़ा
02-Apr-26
आस्था के कदमों का आज प्रातः 5 बजे हुआ समापन
छिंदवाड़ा
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रूद्रात्मक हनुमान समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित “विशाल गदा एवं पद यात्रा” का आज प्रातः 5 बजे जामसावली स्थित चमत्कारी श्री हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती के साथ गरिमामय समापन हुआ। यह पदयात्रा देश के वीर सैनिकों की सलामती, दीर्घायु और सम्मान के उद्देश्य से निकाली गई थी।

समिति के अध्यक्ष गोलू वर्मा, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सचिव अखिल सूर्यवंशी एवं कोषाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में यह आयोजन भक्ति, अनुशासन और राष्ट्र समर्पण का सशक्त उदाहरण बना। हजारों श्रद्धालुओं ने पदयात्रा में शामिल होकर आस्था के साथ-साथ देशभक्ति का संदेश दिया और वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। यह पदयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और समर्पण का जीवंत प्रतीक बनकर उभरी।