Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने स्व. शालिग्राम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने स्व. शालिग्राम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की
छिंदवाड़ा
02-Apr-26
छिंदवाड़ा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल गुरूवार को भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पहुंचे जहां उन्होंने स्व. श्री शालिग्राम यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के पिता स्व. श्री शालिग्राम यादव का 31 मार्च को दुखद निधन हो गया था।

Share News On