Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शंकर खेड़ा दुर्गा समिति में गायत्री परिवार ने कराया दीप महायज्ञ

शंकर खेड़ा दुर्गा समिति में गायत्री परिवार ने कराया दीप महायज्ञ
धर्म
19-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

शंकर खेड़ा में  अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में विराट दीप महायज्ञ का आयोजन बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। दुर्गा समिति के सहयोग से  आयोजित कार्यक्रम में ’मुख्य ट्रस्टी अशोक माहोरे ने गायत्री साधना के लाभों पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि गायत्री साधना से मनुष्य का आत्मिक एवं भौतिक दोनों प्रकार का उत्थान होता है।

तहसील समन्वयक हेमन्त माहोरे ने अवतार परम्परा का उद्देश्य एवं अवतार के साथ हमारी जिम्मेदारी विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान की इस खेती में हम बोओ और काटो के सिद्धांत के रूप में कैसे योगदान दे सकते हैं, यही युग साधना है। युग निर्माण में हम सबकी क्या भूमिका है, इस पर उन्होंने प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।

दीप महायज्ञ एवं पूजन कार्य धर्मवीर माहोरे, राजू बिंदवारी एवं दुर्गा सुर्यवंशी द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र माहोरे, मनोज सुर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी, महेश माहोरे , बोधराम डेहरिया, अर्जुन डेहरिया मनोज साहू , विकेश माहोरे, मुकेश माहोरे, विजेन्द्र माहोरे, सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों एवं भाइयों ने भाग लेकर गायत्री महामंत्र की आहुतियां दीं एवं पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने युग निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
Share News On