Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गुजरात की संस्कृति को फैला रहा गरबा: सत्येंद्र भूषण सिंह

गुजरात की संस्कृति को फैला रहा गरबा: सत्येंद्र भूषण सिंह
धर्म
17-Oct-26
गुजराती समाज गरबा महोत्सव अपने चरम पर

छिंदवाड़ा अपडेट

गुजराती समाज भवन में आयोजित गरबा महोत्सव नवरात्रि के बढ़ते एक एक दिन के साथ पूरे भक्ति भाव के साथ अपने आस्था के रंग में रंगता चला जा रहा है। समाज भवन में विशेष अतिथि के रूप में लघु उद्योग निगम भोपाल के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ने मां की पूजा अर्चना की और कहां कि गुजरात से चला यह गरबा आज पूरे विश्व में न केवल गुजरात की संस्कृति को फैला रहा है बल्कि गुजरातियों की पहचान बन गया है। 

गुजराती महिला मंडल द्वारा लगातार मां के साक्षात रूप के साथ विशेष गरबा प्रस्तुति दी जा रही है उसी क्रम में मां कात्यायनी का रूप धर प्रस्तुति दी गई जिसमें कात्यायनी मां की भूमिका श्रीमती संस्कृति शाह ने निभाई भव्य शाह और कल्प शाह मां के वाहन सिंह के रूप में नजर आए वही ग्रुप लीडर विद्या शाह तथा अन्य सदस्य श्वेता शाह, शिप्रा बटाविया, भक्ति शाह, राशि रूपडा़,भूमि रूपड़ा थे।

प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरस्कार

कपल प्रतियोगिता में आयु वर्ग 40 वर्ष से कम में प्रथम स्थान श्रीमती पंक्ति शाह एवं भाविक शाह द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से श्रीमती जिया परमार एवं दुष्यंत परमार और श्रीमती ख्याति परमार एवं हर्षिल परमार रहे वही तृतीय स्थान श्रीमती कृष्णा चौहान एवं हर्ष चौहान ने प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ग्रुप में प्रथम स्थान श्रीमती अमीषा शाह एवं जैमिन शाह द्वितीय स्थान श्रीमती सीमा भट्ट एवं मनीष भट्ट तथा तृतीय स्थान पर श्रीमती हिना सावला एवं जतिन सावला रहे प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पारुल पांडे एवं मधु शुक्ला ने निभाई महिला मंडल सचिव श्रीमती सीमा भट्ट एवं उपाध्यक्ष श्रीमती तुलसी शुक्ल द्वारा निर्णायक द्वय का माता रानी के दुपट्टे से सम्मान कर स्मृति चिन्ह के रूप में मां अंबे की छवि भेंट की गई। इस अवसर पर सांसद सचिव जितेंद्र सोलंकी अपने परिवार सहित तथा एसबीआई नई आबादी के ब्रांच मैनेजर प्रणव शुक्ला अपने परिवार सहित उपस्थित रहे समाज के पदाधिकारी द्वारा उनका भी सम्मान किया जाकर अंबे मां की छवि भेट की गई।
Share News On