Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ढोलबाजे और आतिशबाजी के साथ कांग्रेस कार्यालय में विराजे गणेश जी

ढोलबाजे और आतिशबाजी के साथ कांग्रेस कार्यालय में विराजे गणेश जी
राजनीति
14-Sep-26
विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रथम पूज्य भगवान श्री की गई स्थापना

छिन्दवाड़ा

विघ्नहर्ता, प्रथम पूज्यनीय भगवान श्री गणेश का शुभ आगमन ईएलसी चौक स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में हुआ। विधि विधान से पूजन अर्चन कर बप्पा की प्रतिमा विराजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी पूजा अर्चना कर जिले, प्रदेश व देश के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। पूजन व आरती के उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि भगवान की असीम कृपा व आशीर्वाद से संकट मोचन हनुमान जी महाराज के परम भक्त धर्मानुरागी कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी की धार्मिक प्रेरणा व मंशानुसार गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विराजित की गई। भक्तों की भनोकामनाओं को पूरा करने वाले और दुख हरने वाले भगवान श्रीगणेश की मनमोहक प्रतिमा का दर्शन और पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए जिले व नगर के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं, बहनों, बच्चों, युवाओं व गणमान्य नागरिकगण, कांग्रेस परिवार के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण परिवार सहित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में सादर आमंत्रित है।  

मनमोहक प्रतिमा विराजमान होने के साथ ही कुशल कालाकारों के द्वारा आकर्षित व सुंदर झांकी का निर्माण किया गया है। उन्होंने समस्त जनमानस से आग्रह किया कि कांग्रेस कार्यालय में विराजित की गई भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा व झांकी का दर्शन करने जिले व नगर के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन व भक्तजन पहुंचे। भगवान के दर्शन व आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। उन्होंने कांग्रेस परिवार के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण की ओर से जनमानस से आग्रह किया कि दर्शन हेतु अवश्य पधारें।
Share News On