कांग्रेस सेवादल ने मनाया हिन्दी दिवस, परिचर्चा का किया आयोजन
राजनीति
14-Sep-26
छिन्दवाड़ा

स्थानीय नोनिया करबल वार्ड क्रमांक 45 में कांग्रेस सेवादल द्वारा हिंदी दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं सेवादल पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी। कपाले ने कहा हिंदी समाज को एक धागे में पिरोती है। लगभग 1000 साल से हिंदी भारत की सर्वाधिक प्रचलित भाषा है, लेकिन दुर्भाग्य है कि वह अभी तक राष्ट्रभाषा नहीं बन पाई है। आज पूरी दुनिया में हिंदी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
इस अवसर पर सेवादल जिलाध्यक्ष दीपक बाजपेई, राकेश मरकाम, महिला सेवादल अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन, सीमा शुक्ला, पंचम अमरोदे, रमेश माहौरे, आशीष पाल, शहर अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान, देशराज भास्कर, रवि खिलवाड़ी, गजानन खैरकर, हेमंत राजपूत, पप्पू पाल, विकास डेहरिया, शेषराव, नफीस कश्मीरी, कादिर मंसूरी, शिव दिन सूर्यवंशी, सुनील सातपुते, संजय खडसे, शिशु डेहरिया, मनोज पांडे, रमाकांत सतनकर, केशव चरपे, राजेश धुर्वे, रवीना कोचे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।