Home News Helpline Classified Jobs About Contact

15 विदेश यात्राओं के बाद छिंदवाड़ा पहुंचने पर डॉ. टाटा का किया स्वागत

15 विदेश यात्राओं के बाद छिंदवाड़ा पहुंचने पर डॉ. टाटा का किया स्वागत
राजनीति
14-Sep-26
पूर्व मंत्री कमल पटेल और भाजपा नेता पहुंचे टाटा हाऊस

छिंदवाड़ा

विश्व प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य व योगगुरु डा.प्रकाश टाटा जी विदेशी आमंत्रण 15 देशों की यात्रा 8 दिन में पूरी की। अपनी यात्रा के दौरान छिंदवाड़ा जिले के पातालकोट की जड़ी बूटियों से डॉ. टाटा जी ने विदेशी यात्रा के दौरान असाध्य से असाध्य रोगियों को उपचार कर ठीक कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस इस अवसर उनके छिंदवाड़ा लौटने की खबर मिलते ही मध्यप्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री कमल पटेल उनके निज निवास स्थान टाटा हाऊस पहुंचने पर रंउनका स्वागत कर अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय है कि डा.प्रकाश टाटा जी अभी तक करीबन 140 विदेशी यात्रा कर चुके हैं उनके विदेश से लौटने की खबर लगते ही कई एन जी ओ संस्थाएं ओर संगठनों ने उनका स्वागत अभिनन्दन किया है। इस अवसर पर उनके साथ साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव  भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रमेश फोफली, भाजपा के महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजय पटेल, कार्यलय मंत्री भरत घेई, दिनेश बंदेवार पत्रकार टाटा हाऊस के मैनेजर अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व टाटा हाऊस के कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
Share News On