माता रानी से आशीर्वाद लेने गुजराती समाज भवन पहुंचे पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना
धर्म
19-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

गुजराती समाज भवन में आयोजित गरबा महोत्सव में विशेष अतिथि के रूप में दीपक सक्सेना, अजय सक्सेना, गुल्लू पाटनी ने पहुंचकर मां की पूजन अर्चना की। समाज के वरिष्ठ मनोज बटाविया, रोहित शाह, सुरेश मेहता, केदार भाई शाह आदि ने उनका स्वागत किया। अध्यक्ष अश्विन भाई भट्ट द्वारा मां का दुपट्टा डालकर उनका सम्मान किया गया तथा माता रानी की छवि स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। दीपक सक्सेना ने कहा कि मैं हर वर्ष यहां आ कर माता रानी का आशीर्वाद लेता रहा हूं और हमेशा मुझे अपने घर जैसा प्रतीत होता है जैसे कि मैं अपने परिवार के बीच में आ गया।
कांग्रेस नेता विनोद यदुवंशी भी मां का आशीर्वाद प्राप्त करने गुजराती समाज भवन पहुंचे। समाज भवन में विभिन्न गरबा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बांधणी/चनिया चोली वेशभूषा में आयु वर्ग 41- 50 वर्ष प्रथम स्थान संचिता शाह ,द्वितीय स्थान विधि परमार तथा तृतीय स्थान पर शिप्रा बाटविया रही 51- 60 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान मीना जाडेजा द्वितीय स्थान सुधा भट्ट एवं तृतीय स्थान बीना सावला ने प्राप्त किया वही स्केच प्रतियोगिता प्रथम स्थान रेयांश परमार द्वितीय स्थान नव्या दवे तथा तृतीय स्थान तनीषा भट्ट गरबा सजाओ में प्रथम स्थान प्रिशा शाह द्वितीय स्थान आशी परमार तथा तृतीय स्थान अंकिता परमार ने प्राप्त किया प्रतियोगिता प्रभारी जया बेन शाह तथा प्रीतिबेन रतानी मैं निर्णायकों का सम्मान कर स्मृति चलने के रूप में माता जी की छवि भेंट की।