भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
राजनीति
19-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह पर्व समाज में सद्भाव, एकता और सकारात्मकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने जिलेवासियों से पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान करते हुए सभी के सुखद, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की।