हनुमान जी के स्वरूप में 40 किलो का मुकुट पहनेंगे दीपक महाराज
धर्म
19-Oct-26
लिंगा में निकलेगी भव्य दशहरा शोभायात्रा
20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से ग्राम भ्रमण

लिंगा
विजयादशमी पर्व पर ग्राम लिंगा में 20 अक्टूबर, मंगलवार को भव्य दशहरा शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री महावीर सेवादल समिति, हनुमान मंदिर लिंगा के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन का मुख्य आकर्षण दीपक महाराज होंगे। वे पानीपत की तर्ज पर करीब 40 किलोग्राम वजनी मुकुट धारण कर हनुमान जी के स्वरूप में पूरे गांव का भ्रमण करेंगे।
विजयादशमी के दिन शाम 5 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। बैंड-बाजे, नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सार्वजनिक हनुमान मंदिर में होगा। समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।