Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सिंगोड़ी और रजोला की दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुये सांसद

सिंगोड़ी और रजोला की दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुये सांसद
खेल
19-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के द्वारा देश में प्राचीन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती का एक महत्वपूर्ण स्थान है। प्राचीन काल से ही मल्लयुद्ध वीरता और शारीरिक सौष्ठव का प्रतीक रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सिंगोड़ी और रजोला में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता के कार्यक्रमों में संबोधन के दौरान कही। 

सांसद बंटी विवेक साहू ने सिंगोड़ी और रजोला में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में सेकड़ों लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम में शामिल होकर बलवीरों का उत्साह वर्धन कर इस ओजपूर्ण खेल का आनन्द लिया। कार्यक्रमों के दौरान इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने विजेता पहलवानों को पूरूस्कृत भी किया। रोमांच, उत्साह और वीरता से भरपूर इस मल्ल युद्ध के अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ- साथ दूरदराज से आए बलवीरों ने अपनी कला, दांवपेंचों का अनुपम प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार सहित अन्य अतिथियों से भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Share News On