Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु भाजपा ने सभी मंडलों में बनाए प्रभारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु भाजपा ने सभी मंडलों में बनाए प्रभारी
राजनीति
20-Jun-26
21 जून को जिलेभर में योग कार्यक्रमों में सहभागी होंगे भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे विकास के विश्वास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण अभियान के अंतर्गत 21 जून को जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की है।

अभियान के जिला संयोजक नीरज भारद्वाज एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस टोली के जिला संयोजक प्रशांत भावरकर, मनीष निर्मलकर, राजेंद्र झांझोट, श्रीमती भारती जैन और श्रीमती रिंकी चौरसिया ने बताया कि जिले के प्रत्येक मंडल में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो स्थानीय स्तर पर आयोजित योग कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाएंगे।

निर्धारित प्रभारियों में धरमटेकड़ी मंडल के लिए विक्रम अहाके, पातालेश्वर मंडल के लिए धर्मेंद्र मिगलानी, राममंदिर मंडल के लिए नीरज भारद्वाज,गुलाबरा मंडल के लिए कृष्णा हरजानी, छिंदवाड़ा ग्रामीण के लिए अभिषेक वर्मा, सारना मंडल के लिए अलकेश साव, चौरई नगर के लिए श्रीमती नीलू निर्मलकर, चौरई ग्रामीण के लिए शैलेन्द्र रघुवंशी, कुंडा के लिए ऋषि वर्मा, चांद मंडल के लिए बंटी नीरज पटेल, बिछुआ के लिए लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, खमारपानी के लिए हरिश्चन्द्र चौधरी, परासिया नगर के लिए श्रीमती ज्योति डेहरिया, शिवपुरी मंडल के लिए सुखनंदन जावरे, पगारा के लिए कुबेर सूर्यवंशी, उमरेठ के लिए कमलेश उइके, पटपड़ा के लिए पीयूष बत्रा, जुन्नारदेव नगर के लिए योगेश साहू, जुन्नारदेव ग्रामीण के लिए अखिलेश शुक्ला, दमुआ नगर के लिए श्रीमती स्मृति यादव, दमुआ ग्रामीण के लिए मनेष श्रीवास्तव, तामिया के लिए वीरेंद्र राय, चावलपानी के लिए गोपाल साहू, अमरवाड़ा नगर के लिए दीपक नेमा, अमरवाड़ा ग्रामीण के लिए टीकाराम चंद्रवंशी, सुरलाखापा के लिए शैलेन्द्र पटेल, सिंगोड़ी के लिए श्रीमती ललिता वर्मा, हर्रई के लिए शंभूदयाल साहू, बटकाखापा के लिए हजारी साहू तथा छिंदी मंडल के लिए सालकराम कुड़ोपा को प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा ने जिले के सभी मंडलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनभागीदारी के साथ ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है, जिसके तहत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि योग कार्यक्रमों में शामिल होकर श्करें योग, रहें निरोगश् का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
Share News On